काशी विद्यापीठ में सोमवार से पांच दिनी सप्ताह (फाइव डेज वीक) प्रणाली लागू कर दी जाएगी। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही कार्यालय चलेंगे।
वाराणसी, जून 7 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में सोमवार से पांच दिनी सप्ताह (फाइव डेज वीक) प्रणाली लागू कर दी जाएगी। अब सोमवार से शुक्रवार तक ही कार्यालय चलेंगे। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। इस दौरान कार्यालयों का समय भी दो घंटे बढ़ाया गया है। सभी कार्यालय और कक्षाएं सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक चलेंगे। अपराह्न दो से तीन बजे तक मध्यावकाश रहेगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत पर संदेश के बाद प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री की तरफ से वर्चुअल बैठक में इस संबंध में आदेश दिए थे। इसके बाद कुलपति ने परिसर में ऊर्जा संरक्षण के संबंध में कई आदेश दिए हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय में पांच दिनी सप्ताह प्रणाली भी लागू की गई है। हालांकि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार यथावत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.