वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में आईआरपीएम के विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान का आयोजन रविवार को हुआ। मुख्य वक्ता सयाजी राव गायकवाड़ यूनिवर्सिटी बड़ोदरा, गुजरात के समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. अंकुर सक्सेना रहे। उन्होंने औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन एवं श्रम कल्याण से संबंधित विभिन्न समकालीन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा, स्वागत प्रो. अनिल कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक शुक्ला ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...