वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में मंगलवार को मेस की शुरुआत की गई। 28 जुलाई को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने परिसर के हॉस्टलों में मेस न होने पर नाराजगी जताई थी और एक महीने के अंदर संचालन शुरू करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को कुलपति के प्रतिनिधि के रूप में वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय प्रमुख प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल ने फीता काटकर मेस का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मेस में छात्रों की बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और मेस में साफ-सफाई और भोजन निर्माण में पोषण का ध्यान रखने संबंधी निर्देश दिए। मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मेस में छात्रावास में आवासित 150 से अधिक शोधार्थियों एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लि...