काशी विद्यापीठ के छात्रों ने जानी ध्वज संहिता
वाराणसी, अगस्त 13 -- वाराणसी, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने ध्वज संहिता और इसे फहराने की विधि जानी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. प्रभाशंकर मिश्र ने की। उन्होंने कहा तिरंगा केवल राष्ट्र की पहचान नहीं, बल्कि हमारे गौरव और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्य व्यक्ता डॉ. मनोहर लाल ने ध्वज संहिता के बारे में जानकारी दी। डॉ. अजय वर्मा और डॉ. सरिता राव ने विचार व्यक्त किया। संयोजन डॉ. शिवजी सिंह, संचालन खुशबू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चंद्रशील पांडेय ने दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तिरंगे के सम्मान की शपथ लेकर निकलीं छात्राएं, गूंजा वंदे मातरम् शिवांग, श्रवण, मानवेंद्र, समर प्रताप सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.