वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी। काशी वंदन की दैनिक सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को वाराणसी के हिमांशु कुमार का बांसुरी वादन हुआ। उन्होंने राग विहाग में आलाप से वादन का आरंभ किया। इसके बाद राग मिश्र काफी में धुन सुनाई। समापन चर्चित गीत की धुन से किया। उनके साथ तबला पर बबलू कुमार ने संगत की। संचालन तरुण कुमार सिंह एवं संयोजक अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...