काशी वंदन में कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुति
वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। काशी वंदन सांस्कृतिक संध्या में रविवार को नमो घाट पर कथक और भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति हुई। षडज ग्रुप के प्रशिक्षु कलाकारों ने पहले सामूहिक कथक किया। उसके बाद सौम्या सूची ने एकल भरतनाट्यम किया। कथक की प्रस्तुति में ऐशनी सिंह, श्रुति मंगलम, आदित्य प्रजापति, आराध्या मिश्रा, अक्षया प्रजापति तथा कश्वी सिंह ने हिस्सा लिया। इन प्रस्तुतियों का निर्देशन नंदिनी सिंह और मंजूलता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.