वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी। नमो घाट पर होने वाली दैनिक सांस्कृतिक संध्या काशी वंदन में शनिवार को काशी की इप्सिता मुखर्जी का भावपूर्ण कथक नृत्य हुआ। उन्होंने गणेश परन से नृत्य का आरंभ किया। इसके बाद लखनऊ घराने का तराना पेश किया। अंत में भगवान शिव पर केंद्रित रचना पर नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन अनूप कुमार मिश्रा एवं संयोजन अंशुमान महाराज ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...