कानपुर, जुलाई 9 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग की तैयारी में लगी काशी रुद्रास की फ्रेंचाइजी की ओर से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज की जा रही है। इसके लिए टाटमिल के जेके लोको मैदान में वाराणसी, प्रयागराज, फतेहपुर और झांसी की टीम के बीच रुद्रास कप के मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता में बेहतर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले 25 से 30 खिलाड़ियों के बीच गुरुवार को नेट्स सत्र का आयोजन किया गया। रुद्रास कप से चयनित खिलाड़ी 24 जुलाई को आगरा के होटल ताज में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...