काशी रुद्राश ने करन, उपेंद्र समेत 12 खिलाड़ी किया रिटेन
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मिनी आईपीएल से प्रसिद्ध यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से कानपुर और लखनऊ की मेजबानी में खेला जाएगा। पहली बार दो शहरों में आयोजित की जा रही लीग के लिए मेरठ मैवेरिक्स, गोरखपुर लायंस के बाद 2023 और 2025 की चैम्पियन बनी काशी रुद्राश ने भी 12 खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं। टीम ने दो बार खिताब जिताने वाले कप्तान करन शर्मा और विकेट कीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव पर अपना भरोसा कायम रखा है। काशी रुद्राश की ओर से रिटेन किए खिलाड़ियों में पिछले वर्ष के कप्तान करन शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव, सलामी बल्लेबाज अभिषेक गोस्वामी, शिवम राय, ऋषभ राजपूत, कार्तिक यादव, अर्नव बालियान, दीपांशु, अटल बिहारी राय, शुभम चौबे, उबैस अहमद और सुनील कुमार शामिल हैं। जिन्हें फ्रेंचाइजी ने अपने खेमे में शामिल किया है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.