काशी रन से सम्मानित किए गए आकाशवाणी वाराणसी के सहायक निदेशक
गोंडा, मई 31 -- रुपईडीह, संवाददाता। क्षेत्र के बेलवाभान निवासी आकाशवाणी वाराणसी के सहायक निदेशक अशोक कुमार पांडेय को हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वाराणसी में काशी रन से सम्मानित किया गया। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग और इंडियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय अलंकरण एवं वर्तमान वैश्विक संकट में मीडिया की भूमिका पर आयोजित राष्ट्रीय गोष्ठी समारोह में आकाशवाणी के सहायक निदेशक अशोक कुमार पांडेय पुत्र चंद्रभान पांडेय निवासी ग्राम बेलवा भान पोस्ट कौड़िया बाजार को उत्कृष्ट कार्य के लिए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा, बीएचयू के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर पद्मश्री डॉ श्याम सुंदर अग्रवाल और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.