वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, हिटी। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा की ओर से देशभर में विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 29 जुलाई को संत की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर से होगी। इसमें देश के 27 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के तहत कलश पूजन, कलश यात्रा, जनसंपर्क और जनसभा समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा के चुनिंदा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तैयारियों के लिए भाजपा ने पूरी व्यवस्था को दो भागों में बांटकर 17 विभाग बनाए हैं। विभागों की जिम्मेदारी चुनिंदा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि रविदास महाराज ने समाज में समरसता, समानता और भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया ...