काशी में सौरभ मिश्र किए गए सम्मानित
सुल्तानपुर, जून 15 -- गोसाईगंज। कटका गाना मिश्र का पुरवा निवासी सौरभ मिश्र को वाराणसी के तेलियाबाग स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काशी हिंदी विद्यापीठ एवं अखिल भारतीय लेखक, कवि एवं कलाकार परिषद की ओर से किया गया था। समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष भारत गौरव डॉ. राम अवतार पांडेय ने सौरभ मिश्र को "बाबा श्री विश्वनाथ लोक गौरव सम्मान-2026 और "रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान प्रदान किया। सौरभ मिश्र लंबे समय से पौधरोपण, पक्षियों के लिए जलपात्र व घोंसले लगाने और पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे है। यह भी पढ़ें- सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह को आत्म निर्भर भारत गौरव सम्मान मिला है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.