वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। श्री हनुमान प्राकट्य दिवस के उपलक्ष में श्री श्याम बाल मंडल की ओर से मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव दो अप्रैल को होगा। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर में बालाजी का दरबार सजाया जाएगा। यह निर्णय रविवार को श्रीश्याम बाल मंडल की बैठक में किया गया। बैठक मंडल के संरक्षक पं.सूर्योदय शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। पं.शास्त्री ने बताया कि महोत्सव धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सचिव पं. जगजीतन पांडेय के सानिध्य में होगा। इस अवसर पर बालाजी का दरबार पुष्पों, ध्वजों और रंग-बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। नगर की अनेक भजन मंडलियां प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा एवं दिनेश अग्रवाल को बनाया गया है। इस अवसर पर संजीव अग्रवाल, अमित शर्मा, महेश चौधरी, अजीत शर्मा, दिलीप शर्मा, पवन शर्मा, सुरेश तुलस्यान, आकाश अग्रवाल, कौशल जाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.