काशी में शिवतत्व विवेचन करेंगे आनंदमार्गी संन्यासी
वाराणसी, सितम्बर 23 -- वाराणसी। देश-दुनिया के आनंदमार्गी संन्यासी और विदुषियां काशी में शिवतत्व के विवेचन के लिए जुटेंगी।
आयोजन की जानकारी उनका जमावड़ा 2 से 4 अक्तूबर तक चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल के सभागार में आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के तहत होगा। यह आयोजन काशी में 38 वर्षों के बाद होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य आचार्य अनिमेषानंद अवधूत, आचार्य अर्पितानंद अवधूत, आचार्य दयाशिखरानंद अवधूत और अमरनाथ सेठ ने बुधवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को महासम्मेलन का उद्घाटन दिन में 3 बजे होगा। मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारीलाल शर्मा होंगे। अध्यक्षता आचार्य वंदनानंद अवधूत करेंगे। सत्र के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला जज डॉ.चंद्रभाल 'सुकुमार' होंगे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.