वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सावन में शिवतत्व की साधना के लिए काशी में देश के कई राज्यों से साधकों की जुटान होगी। शिवतत्व का विवेचन अयोध्या की प्राचीन मणि रामदास छावनी के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपाल दास करेंगे। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के प्रमुख शिष्य हैं। सरस रामकथा वाचन से उन्होंने देशभर में ख्याति अर्जित की है। काशी में तेलियाबाग स्थित पियरिया पोखरी के निकट श्रीनिलयम कुटीर में शिवतत्व साधनात्मक शिविर 03 से 24 अगस्त तक आयोजत है। शिविर संयोजक अजय मिश्र के अनुसार रोज सुबह 6 से 8 बजे तक ध्यान साधना और संकीर्तन का सत्र होगा। सुबह 9 से दिन में 1 बजे तक शिव महापुराण का तात्विक विवेचन किया जाएगा। हर शाम 05 से 07 बजे तक पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त शिविर मे...