वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर काशी में प्रभु श्रीराम का शृंगार कर आरती उतारी गई। दशाश्वमेध घाट स्थित शीतला माता मंदिर में प्रतिष्ठित श्रीराम लक्ष्मण जानकी का पूजन गंगासेवियों ने गुरुवार को किया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भक्तों ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि हर नागरिक के हृदय में सेवा, समर्पण और करुणा की भावना प्रगाढ़ हो। राष्ट्रध्वज लेकर समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का आशीर्वाद मांगा गया। मां गंगा सहित अन्य नदियों की निर्मलता की गुहार लगाई गई। आयोजन में प्रमुख रूप से राजकुमारी जायसवाल, अर्चना वर्मा, मीना यादव, श्रद्धा वर्मा, रेखा वर्मा, लीलावती निगम, अमन वर्मा, सीता शुक्ला, शकुंतला तिवारी, आर्यन वर्मा शामिल रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.