वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत का प्रथम अधिवेशन 15 और 16 मार्च को होगा। महमूरगंज स्थित निवेदिता स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में 14 जिलों से करीब आठ सौ महिलाएं भाग लेंगी। पत्रकारों से बातचीत में शुक्रवार को यह जानकारी अध्यक्ष आनंद प्रभा सिंह ने दी। कहा कि पहले दिन उद्घाटन सत्र, वैचारिक संगोष्ठी तथा संगठनात्मक बैठक होगी। मातृशक्ति की भूमिका, सांस्कृतिक जागरण तथा कार्ययोजना पर विचार-विमर्श होगा। मुख्य अतिथि विंध्याचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो़. शोभा गौर और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय तिब्बती संस्थान की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता चंद्रा होंगी। दूसरे दिन सुबह नौ बजे महमूरगंज स्थित शिवाजी पार्क से शृंगेरी मठ तक परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें सांस्कृतिक झांकियां होंगी। मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी।। सुनीति शुक्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.