काशी में जुटे पूर्वांचल के गोभक्त, बनाई रणनीति
वाराणसी, जुलाई 9 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। देशभर के साधु-संतों की ओर से चलाए जा रहे 'गो सम्मान आह्वान' अभियान में पूर्वांचल के गोभक्तों और संतों की बैठक बुधवार को काशी में हुई। बैजनत्था स्थित शंकराचार्य मठ में हुई बैठक में 27 जुलाई को गो सम्मान दिवस मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ।
बैठक का उद्देश्य इस दिन लाखों गोभक्त देशभर के जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से गौरक्षा का मुद्दा उठाएंगे। अभियान के प्रथम चरण में गोरक्षा के समर्थन में देशभर से संग्रहित 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर ज्ञापन के साथ जिलाधिकारी को सौंपने की योजना पर भी चर्चा हुई।
संतों का मार्गदर्शन सालरिया (मध्यप्रदेश) के ग्वाल संत गोपालानंद महराज, वृंदावन धाम के गोसेवी संत गोपेशकृष्ण दास एवं अभियान में उत्तर प्रदेश के प्रभारी और बरसाना की श्रीमाताजी गोशाला के प्रबंधक संत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.