वाराणसी, अगस्त 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) की ओर से तीन दिवसीय सम्मेलन में बनारस में पर्यटन विकास पर मंथन किया जाएगा। 21 से 23 अगस्त तक एफएचआरएआई के 56वें वार्षिक सम्मेलन की थीम 'अनंत काशी' होगी। गुरुवार को छावनी स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से यह आयोजन होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उद्घाटन में शामिल हो सकते है। इसके अलावा ओडिशा, गोवा, नई दिल्ली समेत 20 राज्यों से पर्यटन विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बनारस से भारत रत्म, पद्म सम्मान से पुरस्कृत विशिष्टजनों अथवा उनके परिवारजनों को उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष सतीश ...