वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रियलिटी शो बिग बॉस फेम की टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य काशी की आध्यात्मिक यात्रा पर मंगलवार को पहुंचीं। अभिनेत्री ने अपने परिवार के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नगरी में आकर उन्हें बेहद शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। अभिनेत्री ने दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर और संकटमोचन मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने काशी की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें सुकून मिला है। देवोलीना ने अपनी काशी यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...