वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी ने पौधरोपण में विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। साल 2018 में चीन में एक घंटे में 153981 के रिकॉर्ड को वाराणसी ने तोड़ दिया। अब तक दो लाख 50 हजार पौधों की गिनती पूरी हुई है। डोमरी में 350 बीघा में विशेष पौधरोपण अभियान के तहत वाराणसी नगर निगम के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। मौके पर मौजूद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के जज ऋषिनाथ ने ये घोषणा किया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के 500 वालंटियरों ने पौधों की गिनती किया। एक घंटे में रोपे गए पौधों की गिनती अभी जारी है। अब तक दो लाख 50 हजार पौधों की गिनती पूरी हुई है। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशीवासियों के सहयोग से ये विश्व रिकॉर्ड संभव हो सका। सभी पौधों को जीवित रखना नगर निगम का लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.