भदोही, जुलाई 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय गेट पर शनिवर को एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने विरोध-प्रदर्शन किया दिल्ली में छात्रों के ऊपर हुए लाठी चार्ज का विरोध करते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। गेट पर जुटे विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी भी की।इस दौरान छात्रों ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज होना हर स्तर से गलत है। विद्यार्थी किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्राओं संग हुए अमर्यादित घटनाओं की जांच कर ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की वर्दी में आए व्यक्तियों की पहचान की जाए। दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज करना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: भरुहना में भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन-1 यह भी पढ़ें- जिला स्कूल से जुब्बा सहनी पार्क तक निकाला...