काशी-धाम में बही भक्ति-गंगा, तन-मन हुआ चंगा
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, हिटी। सावन की पहली मास शिवरात्रि, मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालु-कांवरिया श्रीविश्वनाथ का जलाभिषेक करने काशी आए। गंगा स्नान के बाद धाम बाबा का दर्शन-अभिषेक किया। मंगलवार को सैकड़ो डाक बम भी प्रयागराज से त्रिवेणी का पवित्र जल लेकर विश्वनाथ धाम पहुंचे। इनमें बच्चे भी थे। सभी ने बोल बम और हर-हर महादेव के घोष के बीच देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। मंगला आरती से सुबह 10 बजे और फिर अपराह्न तीन से मंदिर का पट बंद होने तक शिवभक्तों की भारी संख्या ने सोमवार सरीखा ही माहौल बना दिया था। मंगलवार शाम छह बजे तक तीन लाख से अधिक शिवभक्त धाम में पूजन-अभिषेक कर चुके थे। प्रशासन ने पूरे मंदिर परिक्षेत्र में सुरक्षा के चौकस प्रबंध किए थे। हिंदी मास के कृष्ण एवं शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.