वाराणसी, जून 11 -- वाराणसी। काशी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी नारायणनंद तीर्थं गुरुवार को काशी पहुंचे। यहां नगवा स्थित रामेश्वर मठ में संतों और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। मंत्रोच्चार के बीच पादुका पूजन किया गया। उनके प्रतिनिधि शिष्य आनंद स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि 13 वर्ष बाद महाराज जी काशी में चातुर्मास करेंगे। इस दौरान श्रीमद्भागवत, शिव महापुराण एवं श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे। मठ में विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...