मऊ, मई 17 -- दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत खरकौली गांव में अभिषेक यादव के घर रविवार को काशीदास की पूजा विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ संपन्न हुआ। पंथी दास द्वारा अरण्य मंथन विधि से अग्नि प्रज्ववलित कराया गया। अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही काशीदास, हर हर महादेव, माता दुर्गा सहित अनेकों देवी देवताओं के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। काशीदास बाबा की पूजा देखने के लिए आस पास के गांवो से भारी संख्या में उमड़े रहे। पूजा के दौरान मंडप के बाहर पंथी कई दर्जन घड़े के जल से स्नान किया एवं खौलते दूध के खीर के पात्र मे अपना और श्रद्धालुओ के हाथ को देर तक डालकर रखा। यह दृश्य देखकर पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। पंथी ने अपनी दैवीय शक्ति का प्रदर्शन भरपूर किया गया। इस दौरान अजय यादव, सुजित विश्वकर्मा, गोविंद, रामसमुझ सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। ...