वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने अध्यक्षता में सोमवार को वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बोर्ड की 34 वीं बैठक हुई। इसमें काशी दर्शन बस सेवा को आईआरसीटीसी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। आयुक्त सभागार में हुई बैठक में रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड से टिकट बुकिंग का लाभ प्रतिमाह 14 हजार यात्रियों को मिला। इससे ऑनलाइन छह लाख रुपये प्राप्त हुए। कमिश्नर ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिया कि सारनाथ और परेड कोठी में ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए धनराशि के संबंध में परिवहन निदेशालय से पत्र भेजें।उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि आने वालीं 250 नई सिटी बसों में 175 के लिए भूमि उपलब्ध कराएं। वीडीए उपाध्यक्ष से स्मार्ट बस शेल्टर की जानकारी ली तो उन्होंने एक माह में निर्माण का आश्वासन दिया। वहीं नई सिटी बसों...