वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए प्रशासन 62.83 हेक्टेयर में मढ़नी आवासीय योजना विकसित करेगा। 925 करोड़ से विकसित हो रही परियोजना का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस टाउनशिप को काशी थीम पर सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य के निर्देश दिए। सड़क निर्माण, जल निकासी, बिजली आपूर्ति, ग्रीन बेल्ट विकसित करने समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने को कहा। मढ़नी टाउनशिप के लिए अब तक 100 एकड़ से अधिक जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। साथ ही लगभग 15 एकड़ जमीन पूलिंग के माध्यम से ली गई है।परियोजना यह भी पढ़ें- हरित क्षेत्र और धार्मिक स्थलों का होगा विकास के अंतर्गत किसानों को अब तक लगभग...