वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी तमिल संगमम-4.0 में दक्षिण भारत से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। तमिल मेहमानों का तीसरा दल विशेष ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में लेखक शामिल हैं। स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का पारंपरिक तरीके से डमरू वादन,पुष्प वर्षा और 'हर-हर महादेव' तथा 'वणक्कम काशी' के उद्घोष से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान राज्यमंत्री अनिल राजभर सहित बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मेहमानों को काशी की सांस्कृतिक आत्मीयता और तमिल-काशी के ऐतिहासिक संबंधों की जानकारी देते हुए उनका अभिनंदन किया। स्टेशन पर पारंपरिक स्वागत देखकर तमिल दल के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने कहा कि काशी में मिल रही गर्मजोशी और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय है। डम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.