प्रयागराज, नवम्बर 24 -- काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण रेलवे सात विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। कन्याकुमारी, चेन्नई और कोयंबटूर से बनारस के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का प्रयागराज छिवकी में ठहराव होगा। इन विशेष ट्रेनों में कन्याकुमारी से बनारस के लिए 06041 ट्रेन 25 नवंबर को रवाना होगी। चेन्नई से बनारस के लिए 06043 ट्रेन 28 नवंबर और वापसी में 06044 तीन दिसंबर को चलेगी। कोयंबटूर से बनारस के लिए 06047 ट्रेन 29 नवंबर को और वापसी में 06048 पांच दिसंबर को रवाना होगी। इसी क्रम में चेन्नई से बनारस के लिए 06049 ट्रेन दो दिसंबर और वापसी में 06050 सात दिसंबर को चलेगी। कन्याकुमारी से बनारस के लिए 06051 ट्रेन तीन दिसंबर और वापसी में 06052 नौ दिसंबर को रवाना होगी। कोयंबटूर से बनारस के लिए 06053 ट्रेन पांच दिसंबर और ...