प्रयागराज, नवम्बर 25 -- प्रयागराज। छिवकी रेलवे स्टेशन से चेन्नई जा रही काशी तमिल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (16368) में एक महिला यात्री का किसी ने चेन उड़ा दी। पीड़ित तमिलनाडु के चेन्नई निवासी टी. कनगराज ने प्रयागराज जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि छिवकी स्टेशन से ट्रेन में सफर के दौरान की किसी ने उनकी पत्नी के गले से चेन छीन ली और देखते ही देखते चलती ट्रेन से उतरकर भाग गया। दंपती ने बताया कि ट्रेन के तेज गति से चलने के कारण वे आरोपी को पकड़ नहीं सके। चेन्नई पहुंचने के बाद वहां शिकायत की। केस प्रयागराज जीआरपी थाने में ट्रांसफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.