काशी तक बिच्छू बन अपने आराध्य के पास पहुंचने की जिद
गंगापार, अगस्त 20 -- प्रयागराज के संगम से काशी विश्वनाथ धाम तक चल रही कांवर यात्रा में भक्ति और आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कोई पैदल तो कोई बाइक और अन्य साधनों से बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए काशी की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच सैदाबाद क्षेत्र में एक शिवभक्त अपनी अनोखी धार्मिक यात्रा के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- कांवरिया मार्ग पर दिखा रहा श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगमअशोक की अनोखी यात्रा जिला बलिया के रसड़ा निवासी अशोक उर्फ मन्नू सोनी बिच्छू का रूप धारण कर दंडवत यात्रा करते हुए काशी तक पहुंचने का संकल्प लेकर निकले हैं। भगवा वस्त्र धारण किए अशोक सड़क पर बिच्छू के आकार में दंडवत करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। उनकी अनोखी यात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है। कई लोग उनके इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.