वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। परिवहन निगम के काशी डिपो में चार नए बस चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसका सर्वे पूरा हो गया है। यह काम रूस की कम्पनी के सहयोग से होगा। इससे वाराणसी से संचालित (प्रस्तावित) होने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। अभी प्रयागराज में रोडवेज की बसें चल रही हैं। ये बसें वाराणसी, सोनभद्र, सुलतानपुर समेत अन्य जगहों को जाती हैं, लेकिन इन बसों को यहां चार्ज करने की सुविधा नहीं है। इसकी वजह से वाराणसी से भी रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। हालांकि कैंट बस स्टेशन पर इन बसों को चार्ज करने के लिए पहला चार्जिंग स्टेशन बन रहा है। इसमें बिजली कनेक्शन और कुछ अन्य कार्य शेष हैं। अब काशी डिपो में चार नए चार्जिंग स्टेशन बनाने का भी मसौदा तैयार हो हो गया है। यह कार्य आरजी मोबिलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.