काशी टोल पर प्लाजा पर सपाइयों का हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई कार, फायरिंग भी की
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा के स्वागत कार्यक्रम में आए कुछ भाजपाइयों पर सपा से जुड़े युवकों ने हमला कर दिया। उन पर कार चढ़ा दी और फायरिंग कर दी। हमले में भाजपा कार्यकर्ता बाल बाल बचे। वारदात अंजाम देकर आरोपी गाजियाबाद की ओर फरार हो गए। वहीं, पीड़ित श्वेतांक त्यागी और उनके साथी मनीष ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और विरोध जताया। श्वेतांक को पैर में चोट भी आई है। घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है, जो पुलिस को दी गई है। जागृति विहार निवासी श्वेतांक त्यागी और भावनपुर के हसनपुर निवासी मनीष तोमर दोनों प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और भाजपा कार्यकर्ता है। सोमवार को श्वेतांक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.