गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काशी टेंगराही गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आसपास के इलाकों में भी पहचान को लेकर पूछताछ की गई। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान ...