नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा चीफ के वाराणसी दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि काशी आने के बावजूद उन्हें बाबा विश्वनाथ के पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपनी प्रतिक्रिया में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वह अयोध्या गए थे, लेकिन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पास से भी मुंह घुमाकर निकल गए। इसी तरह मथुरा जाने पर भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर की तरफ देखने से उनकी कंपकंपी छूटने लगती है। सावन में काशी का यदुवंशी समाज सबसे पहले बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करता है। पिछले साल अखिलेश यादव को भी इसके लिए ...