वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, विशेष संवाददता। भाजपा काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बनारस में 2027 विधानसभा चुनाव में क्षेत्र अंतर्गत सभी 71 सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया। सर्किट हाउस सभागार में पार्टी के 16 संगठनात्मक जिलों के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने बूथ जीतने का मंत्र दिया। कहा कि इसके लिए सभी को एक लय, एक स्वर और एक वातावरण में काम करते हुए एकजुट होना पड़ेगा। क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद रमेश सिंह पहली बार काशी पहुंचे थे। उन्होंने क्षेत्र, महानगर, जिला एवं मंडलस्तर की तीन अलग-अलग बैठकें लीं। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया की निगाहें चुनाव के समय काशी क्षेत्र पर रहती हैं। यहां के कार्यकर्ता कर्मठ और परिश्रमी हैं। इसलिए हमें अपने लक्ष्य के साथ जुटना ह...