वाराणसी, अप्रैल 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भगवती मानव कल्याण संगठन की ओर से शनिवार को बीएचयू से नशामुक्त पद यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सामाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का सन्देश दिया। साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग की। इस अवसर पर संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने कहा कि ये बाबा विश्वनाथ की धरती है। काशी पवित्रता और दिव्यता की नगरी है। काशी की धरती में लोगो को नशा करवाया जा रहा है। जगह जगह शराब के ठेके हैं। युवा समाज नशा की ओर बढ़ रहा है। काशी को नशामुक्त किया जाए। केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने कि भगवान शिव पवित्रता के प्रतीक है। उनको नशा का प्रतीक न बनाया जाय। धर्म की नगरी में नशा धर्मविहीन समाज का निर्माण कर रहा है। बुद्धजीवी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.