वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाराणसी में पहली बार 72वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। काशी के इतिहास का यह संभवत: सबसे बड़ा खेल मेला होगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष महापौर अशोक तिवारी ने शनिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन होगा। इसके बाद उद्घाटन होगा। उद्घाटन के बाद मैच शुरू हो जाएंगे। 4 से 7 जनवरी तक लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 125 मैच होंगे। 8 जनवरी को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.