वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। काशी के युवा धावक अभय कुमार दुबे का चयन भारतीय अंडर-20 एथलेटिक्स टीम में हुआ है। कर्नाटक के तुमकुर में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित चयन ट्रायल में अभय ने 400 मीटर दौड़ 47.39 सेकंड में पूरी कर क्वालीफाई किया। वह 28 से 31 मई तक हांगकांग में आयोजित एशियन एथलेटिक्स में भारतीय टीम से खेलेंगे। भदोही के पिपरीस कटियारी गांव के रहने वाले अभय पिछले चार वर्षों से वाराणसी के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ालालपुर में कोच डॉ. मंजूर आलम अंसारी के निर्देशन में अभ्यास कर रहे हैं। वह विकास इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र हैं, साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता प्रेम चंद्र दुबे मुंबई में ऑटो चलाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...