वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को 'काशी के बारह आदित्य' पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया गया। भारत पर्यटन के सहायक निदेशक अमित गुप्ता ने कैंटोनमेंट स्थित अपने कार्यालय में कृति का विमोचन किया। पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो.विश्म्भरनाथ मिश्र, तमिल संस्करण का विमोचन मंडलायुक्त एस.राजलिंगम कर चुके हैं। पुस्तक के लेखक द्वय अखिलेश कुमार और जैनेंद्र राय ने उन्हें पुस्तक के धार्मिक एवं वैज्ञानिक पक्ष से परिचित कराया। इंटैक वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक कपूर ने कहा कि अंग्रेजी संस्करण के आने से काशी भ्रमण पर आने वाले विदेशी पर्यटकों को इन बारह आदित्य मंदिरों का महत्व समझने में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी उप...