वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी। बनारस नगर निगम के 62 पार्षदों का दल इन दिनों 'एक्पोजर विजिट' के तहत मध्य प्रदेश की यात्रा पर है। इस क्रम में वे महाकाल की नगरी उज्जैन के अलावा इंदौर भी पहुंचे। दोनों स्मार्ट शहरों के नगर निगमों की कार्यप्रणाली समझी, वहां की नई योजनाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान स्वच्छता, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ। पार्षदों ने शनिवार को उज्जैन नगर निगम की कार्यप्रणाली और वहां लागू नई योजनाओं की जानकारी ली। उन्हें बनारस शहर में लागू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसके पूर्व वाराणसी के पार्षदों ने इंदौर नगर निगम में जाकर बैठक की। एक्सपोजर विजिट में दोनों नगर निगमों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ जो भविष्य में शहरी विकास को सुदृढ़ बनाने का सहायक होगा। उज्जैन नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.