वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ताल साधक पं. किशन महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर उन्हें विशेष नादांजलि अर्पित की जाएगी। काशी के पांच किशोरवय तबला प्रशिक्षु एक साथ वादन करेंगे।काशी में चंद महीनों के अंतर पर यह दूसरा अवसर और कुल तीसरा अवसर होगा जब पांच तबला वादक एक साथ वादन करेंगे। इस प्रकार का पहला प्रयोग उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पं. देवव्रत मिश्र के निर्देशन में हुआ था। उस कार्यक्रम का आयोजन काशी कला कस्तूरी की ओर से किया गया था। दूसरा अवसर गत माह काशी संगीत कला उत्सव की दूसरी संध्या में हुआ था। यह भी पढ़ें- कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां पहले दो अवसरों पर युवा तबला वादकों ने वादन किया था। यह पहला मौका है, जब पांच किशोरवय कलाकार एक साथ वादन करेंगे। इनमें अवंतिका महाराज, आर्यम...