काशी के निशानेबाजों ने जीते 22 स्वर्ण समेत 46 पदक
वाराणसी, जुलाई 5 -- वाराणसी। नई दिल्ली के डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 49वीं उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में काशी के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 22 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य समेत 46 पदक जीते। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 12 स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य और टीम स्पर्धाओं में 10 स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किया। राइफल स्पर्धाओं में शशांक त्रिपाठी, वंश यादव, तक्ष सिंह, डॉ. अनीता सिंह, अनुष्का केशरी और सात्विक पॉल ने स्वर्ण पदक जीतकर दमदार प्रदर्शन किया। हिमांशु वर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, आदित्य श्रीवास्तव, युक्तिशा सिंह ने रजत और कांस्य पदक अर्जित किए। पिस्टल स्पर्धाओं में अक्षांश सिंह, श्रेयांश सिंह और आर्यन राय ने स्वर्ण पदक जीते। जबकि अंकित यादव और राजेश कुमार चौधरी ने भी पदक जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.