वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस में खेल कोटे से काशी के दो हॉकी खिलाड़ी पंकज कुमार यादव और सुनील कुमार का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी में अभ्यास करते थे। मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले खिलाड़ी सीनियर नेशनल जूनियर नेशनल एवं अखिल भारतीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम से खेलते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। ओलंपियन राहुल सिंह, ओलंपियन ललित उपाध्याय, गोलकीपर सतीश नारायण सिंह, नेशनल खिलाडी अरुण सिंह, अभिनव राय, धीरेन्द्र सिंह, कोच शशिकांत सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी यह भी पढ़ें- Varanasi News: ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...