वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। तमिलनाडु सेलम में 27 फरवरी पहली मार्च तक आयोजित अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की तरफ घोषित टीम में बनारस के चार पहलवानों का चयन हुआ है। इनमें फ्रीस्टाइल में 41 किलो में शिवम राजभर, 62 किलो में अंशु यादव, 75 किलो में लालू यादव एवं ग्रीको रोमन 57 किलो में अमित यादव हैं। अंडर 15 स्टेट चैंपियनशिप में ये चारों खिलाड़ी गोल्ड मेडल हासिल कर चुके। वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोरख यादव ने बताया कि मंगलवार को टीम दिल्ली से तमिलनाडु टीम रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.