वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के प्राचीन कालीमठ में शनिवार को आराधना महोत्सव का आयोजन हुआ। लक्सा स्थित मठ में प्रात:कालीन सत्र में विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। दशमी तिथि को भव्य शृंगार, हवन-पूजन किया गया। संध्याकालीन सत्र में सांगीतिक प्रस्तुतियों से काशी के कलाकारों ने मां काली के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। मंदिर परिसर के मुक्ताकाशीय मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम कन्हैया दूबे केडी के संयोजन एवं संचालन में हुए। प्रस्तुतियों का सिलसिला मांडवी सिंह एवं सहयोगी कलकारों द्वारा कथक नृत्य से हुआ। भगवान गणेश की वंदना से नृत्य का आरंभ करने के बाद उन्होंने कथक के विशिष्ट अंगों का प्रदर्शन किया। बनारस के लोक कलाकार डॉ.अमलेश शुक्ला 'अमन' ने अपने भजनों के अविरल प्रवाह में श्रोताओं को जमकर गोते लगवाए। प्रो.अजीत कुमार शुक्ला, ब...