वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी। भारत में पहली बार होने वाली विश्व योगासन प्रतियोगिता में काशी के दो युवा-सुरभि यादव और आशीष पांडेय लाइजनिंग डेवलपमेंट ऑफिसर (एलडीओ) की भूमिका निभाएंगे। दोनों ही योगासन प्रतियोगिता के राष्ट्रीय निर्णायक हैं। चार से आठ जून तक अहमदाबाद के इका एरिना स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में दुनिया के 75 देशों के तीन हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह भी पढ़ें- प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता के लिए योगी ज्वाला एवं अश्वनी पाण्डेय चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...