काशी की शिवांगी की 'रंगोली' को पहला पुरस्कार
वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। काशी की युवा लेखिका शिवांगी उपाध्याय की कहानी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने पुरस्कृत किया है। संस्थान की ओर से आयोजित युवा लेखक प्रतियोगिता-2026 में शिवांगी की कहानी 'रंगोली' को प्रथम पुरस्कार मिला है। संस्थान की प्रधान संपादक डॉ.अमिता दुबे के अनुसार जल्द ही लखनऊ में होने वाले समारोह में विजेता को पुरस्कार दिये जाएंगे। एकेटीयू से कम्प्यूटर स्नातकोत्तर शिवांगी उपाध्याय की साहित्य में गहरी रुचि है। वह कहानियां के अलावा कविताएं लिखती हैं। पूर्व में भी उनकी कविताओं को पुरस्कृत किया जा चुका है। शिवांगी उपाध्याय, आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक, दुष्यंत कुमार पुरस्कार से सम्मानित चर्चित ग़ज़लकार अभिनव अरुण की पुत्रवधू हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.