वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। रामलीला कराने में आ रही चुनौतियों से पार पाने के लिए काशी की रामलीला समितियों से रविवार को 'अयोध्या' में ऐतिहासिक कदम उठाया। पिछले सौ से पांच सौ वर्ष पुरानी लीलाएं कराने वाली समितियों ने केंद्रीय रामलीला संचालन समिति का गठन किया है। अयोध्या भवन वह स्थान है जहां चित्रकूट रामलीला समिति की 484 वर्ष पुरानी रामलीला में अयोध्या के प्रसंग संपादित होते हैं। नाटीइमली के विश्वविख्यात भरतमिलाप के लिए चर्चित चित्रकूट रामलीला समिति के आह्वान पर लोहटिया स्थित अयोध्या भवन में मौनीबाबा, लाटभैरव, तुलसी घाट, शिवपुर, चेतगंज, जैतपुरा, पांडेयपुर, भोजूबीर, घौसाबाद, औरंगाबाद, लक्सा, सिद्धगिरिबाग की लीला समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनकी मौजूदगी में एड.सत्येंद्र कुमार राय को संयोजक चुना गया। बैठक में तय किया गया कि अगले...