वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी की बेटी रानी लक्ष्मीबाई नारी सशक्तीकरण की अग्रदूत रहीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान किया। संदेश दिया कि उनके कालखंड में महिलाएं कमजोर नहीं थीं। प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका महान थी। लड़ाई में उन्होंने न केवल वीरता का परिचय दिया, बल्कि बताया कि नारियां किसी से कम नहीं हैं। अस्सी स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्मारक स्थल पर गुरुवार को झांसी की रानी की 168वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह भी पढ़ें- नी लक्ष्मीबाई की 168वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार छावनी परिषद क्षेत्र (कैंटोंमेंट) में उनकी प्रतिमा स्थल पर 168 दीए जलाए। कार्यक्रम का आयोजन जागरिती फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीसंकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र समेत कई लोगों ने उ...